स्टीव जॉब्स के जीवन से लिए लीडरशिप के सबक सीरीज़ में प्रकाशित किए जा रहे हैं। पढ़िए उनके जीवन से लिया सबक...
जॉब्स ने सरलता का पाठ अटारी गेम्स में नाइट शिफ्ट के दौरान सीखा। वे कॉलेज ड्रॉप आउट थे। तभी से सहजता और सरलता उनके स्वभाव का हिस्सा बन चुकी थी। उनका मानना था कि किसी भी चीज को मूल रूप से समझकर उसमें से अनावश्यक तत्वों को हटाकर सरल किया जा सकता है। सरलता में खासी नफासत रहती है और एपल ने हमेशा से सिम्पलिसिटी पर जोर दिया है।
70 के दशक में एस्पेन इंस्टीट्यूट में हुई एक डिजाइन कांफ्रेंस में सिम्पलिसिटी के प्रति जॉब्स का आग्रह खुलकर देखने को मिला। जब जॉब्स जेरॉक्स के पालो अल्टो रिसर्च सेंटर गए और उन्होंने ऐसा कंप्यूटर देखा जो इंटरफेस और माउस के आधार पर चलता है, तब उन्होंने उसका और उम्दा डिजाइन बनाने का विचार किया। वे इसे और सरल करना चाह रहे थे। उदाहरण के लिए जेरॉक्स के माउस में तीन बटन थे। इसकी लागत तब 300 डॉलर हुआ करती थी। जॉब्स इसके लिए स्थानीय इंडस्ट्रियल डिजाइन फर्म के पास गए और उसके संस्थापकों में से एक डीन होवे से मिले। जॉब्स ने उनसे कहा कि वे एक सरल एक बटन का माउस चाहते हैं। इसे डीन ने बना दिया और इसकी लागत 15 डॉलर आई।
जॉब्स का मानना था कि जटिल और कठिन चीजों को छोड़ने की बजाय उसको हासिल कर सरल बनाया जाना चाहिए। वे कहते थे कि सहजता इस कदर किसी मशीन में हो कि जब भी यूजर इस पर हाथ आजमाएं तो उसे बहुत आसान लगे, उसे जूझना न पड़े। इसके लिए कड़ी मेहनत करना होती है।
एपल के इंडस्ट्रियल डिजाइनर जॉनी आईवी के रूप में जॉब्स को मानो मनचाहा व्यक्ति मिल गया। वे जानते थे कि किसी चीज को कैसे और सिम्पल किया जाना चाहिए। आईपॉड का डिजाइन तैयार करते समय जॉब्स ने कोशिश कि यह प्रोडक्ट जटिल नहीं हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो भी चीज चाहिए वह तीन क्लिक में मिल जाए। उदाहरण के लिए एक नेवीगेशन स्क्रीन पर यूजर से पूछा जाता था कि वह क्या चाहता है, गीत, एलबम या आर्टिस्ट। इसे बनाने के दौरान जॉब्स ने पूछा कि हमें यह स्क्रीन क्यों जरूरी है। तब डिजाइनरों को लगा कि वाकई में ऐसी स्क्रीन की जरूरत ही नहीं थी। एक स्थान पर जॉब्स ने समझाया कि मुझे ऑन-ऑफ का बटन नहीं चाहिए।
पहले तो टीम के मेम्बर्स को यह सुझाव विचित्र लगा, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि यह गैर जरूरी है। उनको समझाया कि जब भी डिवाइज का यूज नहीं होगा, तब यह अपने आप बंद हो जाएगा और जब काम में लेना होगा, अपने आप शुरू हो जाएगा। 2001 में पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर की गरज ने आईपॉड और आईट्यून स्टोर बनवाया। इसके बाद मोबाइल की बारी आई।
No comments:
Post a Comment